कांके: हरमू रोड स्थित मारू टॉवर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चेन छीनी
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 हरमु रोड स्थित मारू टॉवर के पास से मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे महिला से चेन छिनतई की घटना हुई है। चेन छिनतई की घटना को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रांची में राह चलते लोगों से मोबाईल और चेन छिनतई की घटना आम हो गई है।