कांके: आर्यभट्ट सभागार में नशे के विरुद्ध जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त और एसएसपी रहे उपस्थित
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नशे के विरुद्ध जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इस पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने नशे के खिलाफ सामाजिक जागरुकता की महत्ता पर बल दिया।