कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में प्रेस वार्ता, आजसू ने हेमंत सरकार को ओबीसी विरोधी बताया
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर आजसू ने हेमंत सरकार को ओबीसी विरोधी बताया है। आजसू के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा आबादी पिछड़ी जाति की है। हमारी सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया था। हेमंत सरकार में पिछड़ों के कई पद को समाप्त करते हुए समान्य जाति के लिए कर दिया।