शिवपुरी नगर: हम्माल संघ ने कलेक्टर से की शिकायत, फर्जी आईडी से लाखों क्विंटल अनाज की तुलाई का आरोप
शिवपुरी की पिपरसमा अनाज मंडी में फार्म गेट एप के जरिए फर्जी आईडी से अवैध तुलाई का मामला सामने आया है। हम्माल तुलावटी संघ ने आरोप लगाया है कि मंडी कर्मचारियों की मिलीभगत से ये काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे मंडी अधिनियम की धारा 6, 7 और 19 का उल्लंघन हो रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से की है।