शिवपुरी नगर: सिंध जलावर्धन योजना की पाइपलाइन फूटने से तुलसी नगर में हुआ जलभराव, एक माह पहले बनी सड़क पानी के तेज बहाव में उखड़ी
शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-18 तुलसी नगर में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सिंध जलावर्धन योजना की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन फूटने से पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया। साथ ही एक महीने पहले बनी नई सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से तेज बहाव में नई सड़क पूरी तरह उखड़ गई। यह वही सड़क है जिसे नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा महज एक माह पहले ही बनाया गया