शिवपुरी नगर: ईदगाह क्षेत्र से देहात थाना पुलिस ने दो पिकअप वाहन पकड़ीं, दो दर्जन से ज़्यादा मवेशी बूचड़खाने ले जा रहे थे
शिवपुरी में सोमवार रात पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को अवैध मवेशी भरकर ले जाते पकड़ा। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना ईदगाह क्षेत्र के देहात थाना की है। बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव के अनुसार, ईदगाह क्षेत्र से मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।