शिवपुरी नगर: थनरा गांव में साले की शादी में आए युवक की जहर खाकर मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया अपमान का आरोप
पिछोर कस्बे के संकटमोचन कॉलोनी में रहने वाला नरेन्द्र जाटव उम्र 30 साल अपने ससुराल थनरा गांव में साले की शादी में शामिल होने आया था। नरेन्द्र की शादी दो साल पहले विशाखा जाटव से हुई थी और उनका एक साल का बेटा भी है। बताया गया है कि रविवार शाम नरेन्द्र अचानक पिछोर जाने की जिद करने लगा। और उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।