सामरी कुसमी: रिचार्ज टैंक तोड़कर बनाई गई बॉक्साइट परिवहन की सड़क, कंपनी पर मनमानी के आरोप
कुसमी सामरी गुरुवार ग्राम पंचायत सेरंगदाग के सेंबरकोना में वर्षों पुराने रिचार्ज पानी टैंक को तोड़कर बॉक्साइट परिवहन के लिए सड़क बनाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कंपनी ने ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना की है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 12 से 15 वर्ष पहले कृषि विभाग द्वारा निर्मित इस टैंक का उपयोग