बिहारीगंज: दुकान का चदरे का गेट तोड़कर, डेढ़ लाख रुपये की चोरी
मधेपुरा के बिहारीगंज के सगरदीना गांव में सोमवार देर रात चोरों ने किराना दुकान सह सीएससी का गेट तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोर एक टैबलेट भी ले गए, जिसे घर के पास झाड़ी में फेंक दिया। पीड़ित मो. अबुजर आलम ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।