प्रतापगढ़: दहिला मऊ दक्षिणी में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी हुए सख्त, जल्द मिलेगी राहत
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार शाम 4 बजे दहिलामऊ दक्षिणी का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने नायब तहसीलदार को नाला चिन्हांकन और ईओ को कच्ची खुदाई कर तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने जलभराव के स्थायी समाधान हेतु नाले के पक्के निर्माण का प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देशित