बक्सर: महदह में घर के बाहर सोए किसान की हत्या
Buxar, Buxar | Jul 24, 2024 महदह गांव में अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर के बाहर सोए एक किसान की धारदार हथियार के वार से हत्या कर दी गई. मृतक दूध का व्यवसाय करते थे और घर के बाहर सोए हुए थे. बीती रात अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा उनके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया जिससे कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.