हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता | Kangra Express
धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित “हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर” संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पहाड़ नहीं, बल्कि भारत की पहचान, संस्कृति, सभ्यता और प्राकृतिक जीवन-व्यवस्था की अमूल्य विरासत है।
राज्यपाल ने जलवायु परिवर्तन, भूस्खलन, वनाग्नि, बादल फटने और जलस्रोतों के संकट पर चिंता जताते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पौधारोपण, जलस्रोतों का संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।
राज्यपाल ने धर्मशाला घोषणा-2026 का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षित हिमालय ही सुरक्षित समाज, सशक्त भारत और विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा।
#KangraExpressNews #HimachalNews #HimachalToday #Rajyapal #KavinderGupta #HimachalNewsUpdate #Dharamshala #Himalaya #SaveHimalayas #HimachalPradesh #Environment #BreakingNews #LatestNews #HimalayaConservation #ClimateChange #NatureConservation #Himachal #FacebookPage #NewsUpdate
Kangra, Kangra | Sep 12, 2026