जतारा: दिगौड़ा में ऑनलाइन जूते वापस करने का रिफंड दो महीने बाद नहीं आने पर उपभोक्ता और डिलीवरी बॉय में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची
दिगौड़ा नगर के बस स्टैंड के पास एक युवक ने पिछले महीने में फ्लिपकार्ट कंपनी से ऑनलाइन जूते मंगाए थे, जो खराब निकले। युवक ने जूतों को वापिस कर दिया, लेकिन पिछले दो महीने के बाद रिफंड वापिस नहीं आया, तो युवक ने गुरुवार की दोपहर डिलीवरी बॉय से रिफंड के रुपए मांगने लगा। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद होने पर मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई।