जतारा: किटाखेरा गांव के समीप पेड़ से टकराकर पलटा बोलेरो वाहन, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
जतारा टीकमगढ़ सड़क पर जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किटा खेरा गांव के पास बीती रात को एक बुलेरो वाहन पेड़ से टकरा कर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को एंबुलेंस से जतारा अस्पताल ले जाया गया।