जतारा: बर्माताल गांव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन के लिए भव्य कलश यात्रा निकली, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील के ग्राम बर्माताल में पैलेश्वर हनुमानजी मंदिर के प्रांगण में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चार दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों सहित ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा निकाली गई। यह कलश यात्रा गायत्री गांव के प्रमुख स्थानों से होकर हनुमानजी मंदिर तक निकाली गई।