जतारा: दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले में शामिल करने के विरोध में समाजसेवी और ग्रामीण आज कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील के सभी ग्रामों को निवाड़ी जिले में जोड़े जाने के विरोध में वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने आज मंगलवार की सुबह 9 बजे से दिगौड़ा नगर में पैदल चलकर लाउडस्पीकर द्वारा ग्रामवासियों को बताया कि आज वह कलेक्टर अवधेश शर्मा को ज्ञापन देने टीकमगढ़ जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने लोगों से टीकमगढ़ चलने की अपील की है।