जतारा: बर्माताल में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 36 लोगों ने ली गुरु दीक्षा, 27 बच्चों का हुआ विद्या संस्कार
बर्माताल में पैलेश्वर हनुमान मंदिर के प्रांगण में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चार दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार की सुबह से यहां पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में कई जोड़ों ने भाग लिया और करीब तीन दर्जन लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा ली गई।