जतारा: खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ में शामिल होने के लिए दिगौड़ा से सैकड़ों लोग जा रहे हैं
आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज खजुराहो में केन बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य कई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इस विशाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र से बसों में बैठकर सैकड़ों लोग खजुराहो जा रहे हैं।