बखरी: बखरी पुलिस ने तीन नामजद वारंटी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया सुपुर्द
बखरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन नामजद वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि डरहा के सौरव कुमार,सलौना के रामनारायण महतो,सूर्यपूरा से अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया है।