बखरी: बखरी के विभिन्न पंचायतों में महादलितों के विकास के लिए शिविर का आयोजन, अधिकारी पहुंचे
बखरी प्रखंड के बागवान में बुधवार को महादलित समुदाय के विकास हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महादलित टोला के सैकड़ो परिवार के सदस्यों ने शिरकत किया। इसमें सरकार द्वारा संचालित महादलित के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन संग्रह किया।