बखरी: बखरी में महर्षि मेंही दास का जन्मोत्सव मनाया गया, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
बखरी में महर्षि मेंही दास का रविवार को जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इससे पूर्व सत्संग परिवार के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। बखरी नगर से निकलकर पुनः आश्रम पहुंची। इस दौरान महर्षि मेंही के चित्र को फूलों से सजाकर रथ पर रखा गया। आश्रम में आयोजित समारोह में स्वामी प्रीतम महाराज ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।