बखरी: भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे बखरी, अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भीम आर्मी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बखरी पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदमकत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर बखरी विधायक सहित अन्य मौजूद थे।