बखरी: बखरी में राजद का विधानसभा सम्मेलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित विधायक होंगे शामिल
बखरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में राजद के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर कवायद तेज हो गया है। विधान सभा प्रभारी हरेराम महतो ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा कर वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं को 11 मई को होने वाले विधानसभा सम्मेलन में शिरकत का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि रामपुर स्थित समर्पण विवाह भवन में यह कार्यक्रम होंगे।