बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, 71 मामले हुए निपटारे
बखरी व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 71 मामलों का निपटारा किया गया। एसीजीएम मनोज कुमार सिंह एवं पीठ के सदस्य अधिवक्ता शंकर पंडित के समक्ष एसीजेएम न्यायालय के कुल 15 और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट के 9 अपराधिक वाद का लोक अदालत में निष्पादन हुआ वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी कोर्ट में 47 बाद निष्पादित हुए।