सहारनपुर: होली से पहले सहारनपुर में खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 400 कैरेट रंगीन कचरी जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे
होली के त्योहार से पहले सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर एक स्थान से करीब 400 कैरेट रंगीन कचरी बरामद की। बताया गया कि संबंधित परिसर में कचरी को हाइजीनिक तरीके से तैयार किया जा रहा था।