छबड़ा: छीपाबडौद में चुनावी सरगर्मियां तेज हुईं
Chhabra, Baran | Nov 7, 2026 छीपाबड़ौद। पंचायत समिति चुनाव को लेकर छीपाबड़ौद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार मेघराज नागर ने शनिवार को वार्ड के विभिन्न गांवों एवं ढाणियों में तूफानी जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उनका माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर गर्मजोशी से