सतना में शराब ठेके से अवैध वसूली करता पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
कोटर थाने के संरक्षण में अवैध शराब की पैकारी? वसूली का वीडियो खोल रहा है पुलिस व्यवस्था की पोल!
सतना के कोटर थाना क्षेत्र में सामने आए वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा खुलेआम पैसे लेते दिखाई देने का मामला बेहद गंभीर है। सवाल है कि जब कानून के रखवाले ही शराब कारोबारियों से पैसे लेने के आरोपों में घिरेंगे, तो गांव-गांव अवैध शराब की पैकारी पर रोक कौन लगाएगा?
पुलिस अधीक्षक सतना से मांग है कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
वर्दी कानून की रक्षा के लिए है, अवैध वसूली के लिए नहीं। आखिर कब तक ऐसे मामलों पर पर्दा पड़ा रहेगा?
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 23, 2026