भरथना: बकेवर थाना समाधान दिवस में लेखपालों की हड़ताल के कारण शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण
बकेवर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने शनिवार दोपहर दो बजे तक फरियादियों की छह शिकायतें सुनी। तहसील लेखपालों की हड़ताल के चलते किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। फरियादी मायूस होकर लौट गए। भरईपुर की उर्मिला देवी ने मकान का बैनामा कराने, बिजौली के नरेंद्र दुबे ने नाली बंद करने की शिकायत की हैं।