दतिया नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दतिया जिले में 600 से अधिक मेडिकल स्टोर बंद, ई-फार्मेसी पर सख्त नियम बनाने की मांग
दतिया में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर करीब 600 से अधिक थोक और फुटकर दवा दुकानों ने बंद का समर्थन किया। शहर में पीतांबरा चौराहे से लेकर किला चौक तक मेडिकल स्टोर बंद नजर आए।