लखीसराय । पीएम-अजय योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के तहत जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की कार्यशाला समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि योजना का उद्देश्य 40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों का समग्र विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है।
कार्यशाला में योजना के 10 प्रमुख क्षेत्रों—पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं आवास, विद्युत एवं ईंधन, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, आजीविका एवं कौशल विकास—पर चर्चा की गई।
जिले में योजना के तहत 20 गांवों का चयन किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 8, 2026