फर्रुखाबाद: गांव रतनपुर निवासी मजदूर पर युवक ने खेत से मक्का तोड़कर घर जाते समय चाकू से हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जहानगंज के गांव रतनपुर निवासी 32 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र परशुराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने घायल युवक को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल की पत्नी रामवती ने बताया कि शुक्रवार शाम को दूसरे के खेत में मक्का तोड़कर मजदूरी करके घर आ रहे थे। तभी गांव का एक युवक आया और पति ऋषिपाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।