Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जेवर टोल प्लाज़ा पर 1150 किलो मिलावटी पनीर बरामद, मौके पर ही किया गया विनष्ट #gbntoday #jewarpolice

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रविंद्र नाथ वर्मा ने थाना जेवर पुलिस के सहयोग से दिनांक 12.09.25 की रात्रि में जेवर के छोटे टोल प्लाज़ा पर एक गाड़ी संख्या DL 1LAN 3223 को रोका, जिसमें लगभग 1150 किलो मिलावटी व दूषित पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था। यह पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी, बदबूदार और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतीत हुआ। पनीर की आपूर्ति लोकेंद्र सिंह निवासी तलेसरा, थाना जहांगीरपुर, जिला बुलंदशहर द्वारा संचालित डेयरी से की जा रही थी। मौके पर से पनीर का एक नमूना जांच हेतु संग्रहीत किया गया, जबकि शेष पनीर को नियमों के अंतर्गत विनष्ट कर दिया गया।

MORE NEWS

जेवर टोल प्लाज़ा पर 1150 किलो मिलावटी पनीर बरामद, मौके पर ही किया गया विनष्ट #gbntoday #jewarpolice - Gautam Buddha Nagar News