कनवास: कनवास से ₹1 करोड़ 25 लाख की 1031 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो ट्रक जब्त
Kanwas, Kota | Jan 26, 2025 कनवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पंजाब निर्मित 1031 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तर्रज्यीय शराब तस्कर को रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की कीमत अन्तर्राज्यीय बाजार मे करीब 1 करोड 25 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी कंटेनर की आड़ में छिपाकर शराब तस्करी को अंजाम देने जा रहे थे