जवाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद
पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
शुक्रवार को नगरोटा सूरियां पुलिस को सूचना मिली कि गांव देहरी में सड़क के नीचे स्थित जर्जर शेड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना जवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जिला फॉरेंसिक यूनिट (DFU) नूरपुर को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर मृतक की पहचान साहिल मनहास के रूप में हुई जो कि पिछले दो दिनों लापता चल रहा था जिसकी परिजनों द्वारा पुलिस थाना जवाली में 8 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मौके से मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, पहचान संबंधी दस्तावेज, नकदी तथा अन्य वस्तुएं विधिवत कब्जे में ली गई।
सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जवाली से शिबू ठाकुर की रिपोर्ट
#Jawali #Kangra #NagrotaSurian #MissingPerson #HimachalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #HPNews #RozanaHimachal #LatestNews #CrimeNews #Forensic #HimachalPradesh #NewsUpdate #JawaliNews