करछना: करछना क्षेत्र में पुत्र की दीर्घायु के लिए ढोल नगाड़ों के साथ महिलाओं ने की हलछठी मैया की पूजा अर्चना
रविवार को करछना क्षेत्र में पुत्रवती महिलाओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पुत्र की दीर्घायु के लिए पूरे विधि विधान से हल छठी मैया का पूजा अर्चना किया गया। क्षेत्र के कचरी,देवरी, चंदौली,अन्तहिया सहित विभिन्न गांव में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया। प्रति महिलाओं ने पूजा अर्चना के तट पश्चात भुने हुए अनाज का प्रसाद ग्रहण किया।