Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

शिवपुरी नगर: समाचार शहीद मेले में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्रृंगार रस, हास्य सहित विभिन्न विधाओं में कवियों ने किया काव्य

MORE NEWS

अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर संयुक्त अमले ने की त्वरित कार्यवाही

जिले में शासकीय भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर बदरवास तहसील के ग्राम सडबूढ़ स्थित सिंध नदी घाट पर अवैध मिट्टी उत्खनन और शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

तहसीलदार श्री सचिन भार्गव द्वारा अवैध उत्खनन रोकने के दौरान कुछ लोगों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई और राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की।

कार्यवाही के दौरान तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। अवैध उत्खनन की जांच कर प्रकरण तैयार किया गया तथा नदी घाट तक बनाए गए अवैध रास्ते को नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाते हुए उसे जमींदोज कराया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध उत्खनन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Collector Shivpuri 

#shivpuri

अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर संयुक्त अमले ने की त्वरित कार्यवाही जिले में शासकीय भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर बदरवास तहसील के ग्राम सडबूढ़ स्थित सिंध नदी घाट पर अवैध मिट्टी उत्खनन और शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। तहसीलदार श्री सचिन भार्गव द्वारा अवैध उत्खनन रोकने के दौरान कुछ लोगों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई और राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। अवैध उत्खनन की जांच कर प्रकरण तैयार किया गया तथा नदी घाट तक बनाए गए अवैध रास्ते को नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाते हुए उसे जमींदोज कराया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध उत्खनन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। Collector Shivpuri #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

शिवपुरी में नशे का भयावह सच: लापता टैक्सी चालक का शव यात्री प्रतीक्षालय की छत पर सड़ी-गली हालत में मिला

शिवपुरी में नशे का भयावह सच: लापता टैक्सी चालक का शव यात्री प्रतीक्षालय की छत पर सड़ी-गली हालत में मिला

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jun 26, 2026