किशनगंज: ब्रह्मपुरा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत
किशनगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरा निवासी कालूलाल सहरिया ने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मांगरोल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बारां रेफर कर दिया।