उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत के जनगलपाड़ा गांव में पटाखे की चिंगारी से लगी आग,घरेलू सामान सहित नगदी जलकर राख
राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत जंगलपाड़ा गांव में बीते मंगलवार की देर रात पटाखे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में घरेलू सामान सहित हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जंगलपाड़ा निवासी प्रकाश मंडल के परिवार के छोटे-छोटे बच्चे दीपावली के अवसर पर पटाखे जला रहे थे।