पयागपुर: पयागपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 820 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
पयागपुर के राजा बलभद्र सिंह डिग्री कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें पयागपुर, हुजूरपुर और विशेश्वरगंज क्षेत्र के 820 मेधावी छात्रों को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए।