बनखेड़ी: बनखेड़ी में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
गुरुवार को 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला किशन बाई पति आचार्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते बनखेड़ी में पुराना थाने के सामने मनोज और अंजू ने दोनों फरियादी महिला से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।