बनखेड़ी ब्लॉक की ग्राम झिरियाझोरा की महिलाएं करीब 12 बजे शनिवार को गांव में अवैध शराब कारोबार बंद करने की मांग लेकर एसडीओपी कार्यालय पिपरिया पहुंची। ग्राम पंचायत सचिव के लेटर पैड पर लिखा ज्ञापन सौप महिलाओं नेअवैध कारोबार बंद कराने की पुरजोर मांग SDOP से रखी।