भरथना: परसुपुर गांव के सामने NH-19 पर दो बाइकों की टक्कर में 3 जन हुए घायल, पुलिस ने घायलों को भिजवाया CHC महेवा
बकेवर थाना क्षेत्र के परसुपुर गांव के सामने NH-19 पर बीती रात्रि को हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार 3 लोग घायल हो गए। इटावा की ओर जा रहे महेवा ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने हादसे में हाइवे पर पड़े लोगों को देखकर गाड़ी रोकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाइवे मोबाइल पुलिस की गाड़ी से उपचार के लिए CHC महेवा भेजा।