भरथना: भरईपुर गौशाला में गोवंश की दुर्दशा, मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला एक गोवंश
तहसील भरथना क्षेत्र के महेवा विकासखंड के भरईपुर गौशाला में शुक्रवार को एक गोवंश मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। जबकि अन्य गोवंशों की दुर्दशा है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ सेवा व गायों की स्थिति सुधारने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। तो वहीं जिम्मेदार उनके मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।