भरथना: तहसील भरथना क्षेत्र के इकदिल के पास NH19 ओबरब्रिज पर स्कार्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 युवक गंभीर रूप से घायल
रविवार शाम करीब5बजे बकेवर की ओर से इटावा की ओर जा रहे ईंटो से भरे ट्रेक्टर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से स्कार्पियो सवार अभिषेक पुत्र बकील निवासी लुहन्ना, मोहन पुत्र जय प्रकाश,चंद्रशेखर पुत्र जोगेंद्र निवासी नसीब बिहार चौहान पट्टी थाना लोनी जिला गाजियाबाद,आकाश पुत्र जितेंद्र निवासी बनारस गंभीर रूप से घायल हो गए।