भरथना: बकेवर थाना समाधान दिवस में नायबतहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने फरियादियों की सुनी समस्याएं,तीन शिकायते आई,टीम भेजकर निस्तारण
शनिवार को बकेवर थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भरथना नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना दिवस में राजस्व से संबंधित दो लिखित एक मौखिक समेत तीन शिकायतें आई। जिनमें से तीनों शिकायतों पर टीम भेजकर निस्तारण कराया गया।