भरथना: व्यासपुर ईटभट्टा बरगद पेङ से चन्द्रपुरा शेरपुर रजबाह मे खंद्दी फटने से13किसानों की40वीघा गेहूँ सरसों आलू की फसलें जलमग्न
चन्दपुरा गाँव से निकली शेरपुर के लिए रजवाह व्यासपुर के ईटभट्टा बरगद पेङ से बीती रात्रि मे रजवाह में खंद्दी फटने से 13किसानो की करीब 40 वीघा आलू गेहूं सरसो की फसलें जलमग्न । करीब 5 फीट गहरा पानी भरा शनिवार की सुबह ग्रामीणों के मकान व फसलें ङूबी नजर आई। किसानों ने रजवाह की फटी खंद्दी को जेसीबी की मदद से मिट्टी से बन्द कर पानी रोका।