भरथना: इकदिल के पास NH-19 पर चलती कार स्टेरिंग जाम होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर की लोहे की रेलिंग में घुसी, कार छतिग्रस्त
रविवार 1 बजे के करीब आगरा-कानपुर NH-19 पर इकदिल के समीप चलती कार स्टेरिंग जाम होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग में घुस गयी। घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के एयरबैग खुल ने से चालक सुरक्षित बच गया। चालक विशाल यादव ने बताया कि इटावा से इकदिल कस्बा में जा रहा था तभी हादसा हो गया।