नगर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड स्थित बालकृष्ण कॉलोनी, वार्ड-25 में 3 और 4 जुलाई के दरमियानी रात करीब 2 बजे एक इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संजय कुमार वर्मा की पुत्री नंदिनी वर्मा के रूप में हुई है। वह हाल ही में शहर के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई शुरू की थी।