बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में डिजिटल लर्निंग पर बैठक, अभियान बूथ स्तर तक पहुंचेगा
बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को डिजिटल लर्निंग पर बैठक आयोजित हुई। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री व सह-संयोजक प्रिया कंवर झाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से हर व्यक्ति लाभ ले सकेगा।