बिहारीगंज: शिशु मंदिर की बहनों ने मनाया छठ, सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य
चमेली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं ने मनाया छठ महापर्व। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई और पारंपरिक वेशभूषा में छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिसर में बने कृत्रिम घाट पर छठ की परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुति हुई। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अपनी संस्कृति और पर्वों के महत्व बताना उद्देश्य है।